दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 09:54 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): सुन्नी के देवीधार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रणबीर के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक रणबीर अहमदाबाद की एक इंजीनियरिंग कंपनी में कंसल्टैंट था और कंपनी के काम के सिलसिले में सुन्नी जा रहा था।

यह हादसा शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ। कार में 2 ही लोग सवार थे। पुलिस को जब स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों व्यक्तियों को खाई से निकाला और सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, जहां रणबीर की मौत हो गई। कार चालक रूबल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह कालका का रहने वाला है। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News