यमुना नदी में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक, एक की डूबने से मौत

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 11:50 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब क्षेत्र में यमुना नदी में पंजाब के 3 श्रद्धालु नहाते समय डूब गए। प्रशासन ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद से 2 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि एक 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना से कुछ श्रद्धालु पांवटा साहिब के गुरुद्वारे में माथा टेकने आए थे। इसके बाद वे यमुना नदी में नहाने चले गए। नहाते हुए 3 युवक गहरे पानी में डूब गए। युवकों के नदी में डूबने पर परिजन जोर-जोर से चिल्लाने लगे। 

सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री और थाना प्रभारी अशोक चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तीनों युवकों को नदी से बाहर निकाला। इसमें से प्रभजोत सिंह (23) पुत्र जसविंदर सिंह निवासी फतेगंज लुधियाना को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य 2 युवक सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News