गोली लगने से घायल पूर्व सैनिक ने PGI में तोड़ा दम

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 09:35 PM (IST)

घुमारवीं (मुकेश): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव मुछाण करलोटी में गोली लगने से घायल हुए भूतपूर्व सैनिक की शुक्रवार को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई। बताते चलें कि इस गांव के भूतपूर्व सैनिक राजपाल के सीने में गोली लगी थी। उसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें पी.जी.आई. चंडीगढ़ उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, भूतपूर्व सैनिक के पिता कर्म चंद भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

गलती से निगल लिया था जहरीला पदार्थ
जानकारी के अनुसार कर्म चंद ने घर पर ही गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया था लेकिन कर्म चंद की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया था। डी.एस.पी. घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि घायल राजपाल की चंडीगढ़ में मौत हो गई है तथा कर्म चंद आई.जी.एम.सी. शिमला में उपचाराधीन हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News