यहां सड़क से 100 फुट नीचे मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, क्षेत्र में सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 07:09 PM (IST)

झंडूता (कपिल): झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह शव सड़क से करीब 100 फुट नीचे मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार डाहड गांव के वार्ड सदस्य अनुराज शनिवार सुबह जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को पेट के बल पड़ा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान चंद्रशेखर को दी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान डाहड गांव के जगदीश चंद (60) के रूप में हुई है। जगदीश चंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News