सिहुंता के कालावन जंगल में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 04:38 PM (IST)

सिहुंता (सुभाष): भटियात की ग्राम पंचायत थुलेल के कालावन जंगल में शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस व स्थानीय लोग शव की शिनाख्त करने में जुटे हैं। पुलिस चौकी सिहुंता की ग्राम पंचायत थुलेल के मघई गांव के साथ लगते कालाबन जंगल में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के कुछ लोग पशु चारा आदि लेने के लिए जंगल की तरफ जा रहे थे। जगंल में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया। नजदीक जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने तत्काल स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कौशल व सिहुंता पुलिस चौकी में सूचना दी।

जिस पर पंचायत प्रधान कुलदीप कौशल सहित सिहुंता पुलिस चोकी का स्टाफ मौके पर छानबीन में जुट गया है। व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है। आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जानकारी दी जा रही है। व्यक्ति का शव आबादी से काफी दूर होने के साथ व्यक्ति के पास कोई पहचान का सबूत भी नहीं मिला है जिससे पहचान या मौत का कारण का पता लग सके। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगामी जांच चल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News