DC राकेश कुमार प्रजापति ने संभाला कार्यभार, बोले-बड़े जिले में जिम्मेदारियां भी बड़ी (Video)

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2019 - 01:46 PM (IST)

धर्मशाला (पूजा): कांगड़ा जिला के नए डी.सी. राकेश कुमार प्रजापति ने शनिवार की शाम अपना कार्यभार संभाल लिया। 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति इससे पहले ऊना में बतौर जिलाधीश अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह एस.डी.एम. नूरपुर, ए.डी.सी. शिमला तथा बतौर डी.सी. हमीरपुर में सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार संभालाने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि कांगड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और उसकी जिम्मेदारियां भी बड़ी होंगी जिन्हें वह पूरे समर्पण और परिश्रम से निभाकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करेंगे।
PunjabKesari, DC Kangra Image

जिला की भौगोलिक स्थितियों से पूरी तरह वाकिफ

उन्होंने कहा कि वह नूरपुर में बतौर एस.डी.एम. कार्य करने के चलते जिला की भौगोलिक स्थितियों से पूरी तरह वाकिफ हैं जिसका उन्हें अपने कार्यकाल में लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला में लोगों को घर-द्वार तक बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके  लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर ए.डी.सी. राघव शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी देवी चंद ठाकुर और डी.सी. कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान योगेश पठानिया सहित अन्य कर्मचारियों ने नए डी.सी. राकेश कुमार प्रजापति का स्वागत किया।

ये रहेंगी प्राथमिकताएं 

- जिला में शिक्षा स्तर को और अधिक बेहतर बनाना।
- आम जनता की समस्याओं को तय समय में हल करना।
- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना।
- जिला में युवाओं को नशे से दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाना।
- पारदर्शी प्रशासन और विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाना।
- शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना।
- सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक प्रयोग को बढ़ावा देना। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News