घुमारवीं के पलथीं गांव की बेटी सेना में बनी लैफ्टिनैंट, जानिए किसे दिया सफलता श्रेय

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 09:42 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत औहर के गांव पलथीं की बेटी सोनिका भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनी हैं। सोनिका के लैफ्टिनैंट बनने पर समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोनिका का जन्म पलथीं गांव के सरवण कुमार के घर हुआ है। सोनिका के पिता सरवन कुमार हिमाचल विद्युत बोर्ड से लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता गृहिणी हैं।

सोनिका ने जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर से प्राप्त की। उसके उपरांत सोनिका ने कुराली-पंजाब स्थित एक शिक्षण संस्थान से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूर्ण की। इसके बाद वह गुडग़ांव के अस्पताल में सेवाएं देने लगी। सोनिका के मन में भारतीय सेना में भर्ती होने का जज्बा था। इस जज्बे को पूरा करने के लिए उसने अपनी मेहनत को जारी रखा। उसके बाद सोनिका ने अपने सपने को साकार करते हुए मिलिटरी नर्सिंग कमीशन पास किया। सोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा मार्गदर्शन करने वाले गुरुजनों को दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News