हमीरपुर में पहुंचा रहा था खतरनाक नशा, पुलिस ने नाइजीरियन को ऐसे किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 03:54 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर जिला में नशे का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं पूरे प्रदेश में हमीरपुर जिला तीसरे नंबर पर आ गया है जोकि चिंता का विषय बना हुआ है। ताजा मामले में हमीरपुर पुलिस ने चिट्टा तस्कर नाइजीरियन युवक को दिल्ली से पकड़ने में सफलता हासिल की है। साथ में आरोपी के घर से साढ़े पांच लाख का चिट्टा बरामद किया है।

बता दें कि उक्त नाइजीरियन व्यक्ति ही हमोरपुर में खतरनाक नशा पहुंचा रहा था। वहीं पिछली 8 मार्च को गिरफ्तार किए गए दो युवकों से मिली लीड के बाद पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी। रविवार देर रात को पुलिस के हाथ कामयाबी लगी और पुलिस ने पहले ही इसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली से हमीरपुर लाया जा रहा है।

नाइजीरियन व्यक्ति चुक्स कॉलिंस निवासी संतगढ़, तिलक नगर नई दिल्ली को गिरफतार किया गया है। इसके घर से पुलिस को 90,05 ग्राम चिट्टा मिला है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि चिटटा गिरोह को पकडने के लिए पुलिस की छह सदस्यों की टीम गठित की गई। इसमे एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह, एएसआई अजैल सिंह, हेड कॉस्टेबल अरुण व सतिन्द्र तथा एसआईयू से हेड कॉन्स्टेबल नरेश व सन्नी को शामिल किया गया। इस टीम ने दिल्ली में डेरा जमाया था और आरोपी के घर पर होने की सूचना मिलते ही रेड कर दी। आरोपी को चिट्टे सहित रंगे हाथ पकड़ा गया है। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News