कुल्लू के पिपलागे में भक्तों ने दहकते अंगारों पर किया देव नृत्य, दृश्य देख हर कोई रह गया दंग

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 04:21 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू जिला के भुंतर स्थित पिपलागे में माता नैना मंदिर में जाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दहकते अंगारों पर भक्तों ने देव नृत्य किया। दहकते अंगारों पर गूरों व चेलियों का ये नृत्य देख हर कोई दंग रह गया। जाग उत्सव में माता भद्रकाली, माता कोयला, माता शीतला, माता नागराणी अपने कारकूनों ओर हारियानों सहित विशेष रूप से शामिल हुईं। इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए जिला कुल्लू व मंडी क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। 

भद्रकाली माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि जाग उत्सव के दौरान माता नैना, भद्रकाली ने अपने कारकूनों व हारियानों सहित ढोल-नगाड़े के साथ मंदिर में प्रवेश किया और देवालय के साथ अंगारों के चारों ओर परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालु माता की शक्ति के आगे नतमस्तक हुए। इसके बाद जलते अंगारों के बीच हुए नृत्य का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अमित महंत ने बताया कि इस जाग की अद्भुत बात यह है कि यहां पर माता के गूर और चेलियां दहकते अंगारों पर नृत्य करते हैं और माता रानी की कृपा से किसी को कोई आंच तक नहीं आती है। उन्होंने बताया कि जाग उत्सव में माता नारियल के माध्यम से सभी भक्तों के ग्रहों का निवारण करती हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News