आग लगने से सूख रहे हरे-भरे जंगल, कई जानवरों के खो गए आशियाने
punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 05:36 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर): इन दिनों जिलेभर के जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे जहां वनस्पति को नुक्सान हो रहा है, वहीं जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू भी पाया जा रहा है लेकिन आग बुझने के बाद यह जंगल की आग अपने पीछे तबाही के कितने भयानक मंजर छोड़ जाती है। इसके कारण हरे-भरे जंगलों का एक बड़ा भाग पूरी तरह से सूख चुका है। आग से न केवल पेड़ सूख जाते हैं बल्कि जंगल में कई जानवर भी अपने आशियाने खो बैठते हैं। डल्हौजी के जंगल में कुछ दिन पहले आग लगी थी और अब जंगल का वह भाग पूरी तरह से सूख चुका है।