बिलासपुर के झंडूत्ता में गैस सिलैंडर फटने से एक की मौत, 3 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 09:21 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर जिला के झंडूता चक्षेत्र की पंचायत मलांगण के जोहड़ गांव में स्थित क्रशर में काम करते समय गैस सिलैंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कामगार लोहे को काटने का काम कर रहे थे कि अचानक सिलैंडर में धमाका हो गया। धमाका इतनी जोर का था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को लोगों ने सिविल अस्पताल बरठीं पहुंचाया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम थाना प्रभारी की अगुवाई में मौके पर पहुंच गई है तथा खबर लिखे जाने तक यह जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई थी कि सिलैंडर कैसे फटा। फिलहाल हादसे को लेकर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News