Una: रिश्तेदार बनकर की थी ऑनलाइन ठगी, साइबर सैल ने 3 साल बाद पीड़ित को वापस दिलवाए पैसे

punjabkesari.in Friday, Apr 11, 2025 - 05:25 PM (IST)

ऊना (विशाल): पुलिस के साइबर सैल ने 3 वर्ष पहले हुई ऑनलाइन ठगी के दौरान ठगे गए 3 लाख रुपए पीड़ित को वापस दिलवाए हैं। पुलिस के प्रयासों के चलते अदालत के आदेश में ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में यह राशि ट्रांसफर हुई है। अपनी राशि वापस आने के बाद ठगी के शिकार हुए पीड़ित ने भी राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार रायपुर सहोड़ा निवासी पलविन्द्र सिंह को विदेश के नम्बर से एक कॉल आई थी, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए कहा था कि उसको विदेश में पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे छोड़ने की एवज में रुपए मांगे जा रहे हैं। कुछ किस्तों में पलविन्द्र सिंह ने 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और उसके बाद 5 लाख रुपए की और डिमांड की जाने लगी। इसके बाद उसने पता किया तो पूरा मामला फ्रॉड पाया गया।

पलविन्द्र ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की और साइबर सैल की टीम के एएसआई अमित कुमार, राजीव कुमार, राजन ठाकुर, अमरीक सिंह, अमरजीत, अजय चौधरी की टीम ने इस मामले में तफ्तीश शुरू की और एक के बाद एक कई खाते सीज करवाए, जिनमें पलविन्द्र सिंह की राशि ट्रांसफर हुई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह राशि अब पलविन्द्र सिंह को वापस मिली है।

एएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि साइबर सैल की टीम के बेहतर प्रयास के कारण पलविन्द्र को राशि वापस मिली है। इससे पहले भी साइबर सैल काफी लोगों के रुपए वापस दिलवा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे ठगों से सचेत रहने की जरूरत है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News