Cryptocurrency Scam: एसआईटी की 2 आरोपियों की तलाश में हरियाणा-पंजाब में दबिश

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2023 - 08:58 PM (IST)

शिमला (राक्टा): क्रिप्टो करंसी स्कैम में एसआईटी को मंडी और हमीरपुर से संबंध रखने वाले 2 व्यक्तियों की तलाश है। इसी कड़ी में जांच टीम दोनों आरोपियों की धरपकड़ को लेकर हरियाणा और पंजाब में दबिश दे रही है लेकिन उनके द्वारा बार-बार स्थान बदलने के चलते अभी तक हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों ने एजैंट के तौर पर काम करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को चेन में जोड़ा और करोड़ों रुपए का प्रॉफिट लिया। अढ़ाई लाख आईडी की जांच में ये खुलासा हुआ है। इसके साथ ही 80 से अधिक अन्य एजैंट भी हैं, जिन्होंने 2 करोड़ से अधिक का मुनाफा लिया। ऐसे में कुछ एजैंट तो एसआईटी का शिकंजा कसता देख भूमिगत हो गए हैं। अब तक के पूरे स्कैम के मास्टमाइंड सुभाष, सुखदेव, हेमराज और अभिषेक माने जा रहे हैं। इनमें सुभाष दुबई फरार हो चुका है जबकि अन्य तीनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

स्कैम से अर्जित राशि से खरीदा सोना-चांदी 
इस घोटाले में 19 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जल्द ही पहली चार्जशीट भी अदालत में पेश कर दी जाएगी। इसके साथ ही साढ़े 18 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का अटैच किया जा चुका है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कई आरोपियों ने स्कैम से अर्जित राशि से सोने और चांदी की भी खरीद की। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News