हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने, फिर ग्रामीणों ने....

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 10:15 PM (IST)

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के भटियात उपमंडल की गोला पंचायत में जम्मू-कश्मीर का एक युवक महिला का सोने का लाॅकेट व कान की बालियां छीनकर भाग गया। महिला के चिल्लाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला से छीने सोने का लाॅकेट व बालियां बरामद कर ली हैं। इनकी बाजार में कीमत 90,000 रुपए आंकी गई है।

पीड़िता बाडवा गांव की अंजना कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह घर के समीप नल से पानी भरने गई थी। इसी दौरान रास्ते में जैल सिंह निवासी गांव गाडन जिला डोडा जम्मू-कश्मीर ने उसका सोने का लाॅकेट व कान की बालियां छीन लीं और रफूचक्कर हो गया। बाद में ग्रामीणों ने इलाके में सर्च ऑप्रेशन चलाकर आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने आरोपी के पास से महिला से छीने सोने के गहने भी बरामद कर लिए। 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सिहुंता पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News