यहां 18 परिवारों के मकानों में भूस्खलन से दरारें, दहशत में लोग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 02:37 PM (IST)

शाहतलाई: बिलासपुर की ग्राम पंचायत नघियार के गांव कुट में हाल ही में हुई भारी बारिश से भूस्खलन के चलते कई मकानों पर दरारें आ गई। करीब 18 परिवारों की कृषि भूमि, घरों व पशुशालाओं का काफी नुक्सान हुआ है। पीड़ित लोगों ने बताया कि कुट गांव की भूमि बरसात में हुए भूस्खलन से 5 फुट से लेकर 10 फुट तक की दरारें आ गई हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1958, 1988,1998 व 2008 में भी बरसात में भूस्खलन होने से पूरी पहाड़ी दरक चुकी है तथा गांव में रहना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने बताया कि बरसात खत्म होने के बाद भी उन्हें डर के साय में जीना पड़ रहा है। इस बारे में एस.डी.एम. झंडूता नवीन शर्मा ने बताया किमामला उनके ध्यान में है तथा नायब तहसीलदार कलोल को मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है। जैसे ही कुट गांव में भू-स्खलन बारे रिपोर्ट उनके पास आएगी वैसे ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News