झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे CPS : राकेश जम्वाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2017 - 06:00 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): भारतीय जनता पार्टी सुंदरनगर मंडल ने वीरवार को पार्टी का स्थापना दिवस ग्राम पंचायत भनवाड़ में मनाया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जम्वाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ देश की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। इसका श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को जाता है। 

कार्यकर्ताओं से किया यह आह्वान
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है, जिसने लोगों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं प्रदेश सरकार में सी.पी.एस. व स्थानीय विधायक सुंदरनगर की जनता के लिए कोई भी बड़ी योजना नहीं ला पाए। जो योजनाएं केंद्र सरकार ने सुंदरनगर के लिए दी हैं, उन्हें लागू करवाने में भी असफल रहे और झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहने और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा, डा. हेमप्रकाश, जिला सचिव व पुराना बाजार के पार्षद संजय शास्त्री, भानवाड़ पंचायत के प्रधान अमरु राम, मंडल सचिव भूपेंद्र ठाकुर, बी.डी.सी. चेयरमैन सोहन लाल ठाकुर, बी.डी.सी. मैंबर रीना देवी, मलोह पंचायत प्रधान नीरू देवी, बोबर पंचायत उपप्रधान सोमनाथ ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश नायक, बूथ अध्यक्ष संत राम, मुकेश चन्देल, घनश्याम वर्मा, हुकम सिंह, नरेंद्र पराशर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News