कला अध्यापक के पदों पर भर्ती हेतु काऊंसलिंग आज से शुरु

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 11:59 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : कला अध्यापक के पदों पर भर्ती हेतु काऊंसलिंग आज से नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में शुरु होगी। सुबह 10 बजे से शुरु होने वाली काऊंसलिंग में 20 दिसम्बर को जिला कांगड़ा, 21 दिसम्बर को जिला मंडी, कुल्लु, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, 22 दिसम्बर को चम्बा, ऊना, शिमला, सोलन व 23 दिसम्बर को हमीरपुर, बिलासपुर व सिरमौर जिला के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 61 पदों पर काऊंसलिंग होगी जिसमें श्रेणी अनारक्षित के 23 पदों पर निर्धारित सत्र/वर्ष 2007 तक के अभ्यार्थी भाग लेंगे। आर्थिक आधार पर पिछड़ा वर्ग के 7 पदों पर वर्ष 2007 तक के अभ्यार्थी, अनारक्षित स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रित के एक पद पर अप टू डेट, अनुसूचित जाति के 11 पदों पर वर्ष 2007 तक के अभ्यार्थी, अनुसूचित जाति बी.पी.एल. आई.आर.डी.पी. के 3 पदों पर वर्ष 2008 तक, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित के एक पद अप टू डेट, अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 पदों पर वर्ष 2007 तक के अभ्यार्थी, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित के एक पद पर अप टू डेट, अन्य पिछड़ा वर्ग बी.पी.एल. आई.आर.डी.पी. के 3 पदों पर वर्ष 2008 तक के अभ्यार्थी, अनुसूचित जनजाति के 2 पदों पर वर्ष 2007 व अनुसूचित जनजाति बी.पी.एल. आई.आर.डी.पी. के एक पद पर वर्ष/सत्र 2008 तक के अभ्यार्थी काऊंसलिंग में भाग लेंगे। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार धीमान ने कहा कि काऊंसलिंग के उपरांत कोई भी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यार्थी मूल प्रमाण पत्रों के साथ-साथ एक सैट प्रति हस्ताक्षरित लेकर ही प्रक्रिया में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News