मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना पॉजिटिव मनोरोगी ने मचाया हुड़दंग

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 03:48 PM (IST)

चंबा (काकू) : मेडिकल कॉलेज चंबा में एक मनोरोगी ने हुड़दंग मचा दिया। उसे काबू करने में अस्पताल में तैनात स्टाफ को कड़ी मशक्त करनी पड़ी। इस दौरान स्टाफ की वर्दी भी फट गई। हालांकि बाद में उसे काबू कर लिया है। अब वह सामान्य स्थिति में है। उसका उपचार चल रहा है। मनोरोगी कोरोना पॉजिटिव है और उसे मेडिकल कॉलेज में बनाए गए डेडिकेट्डि हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है। शुक्रवार रात को अचानक उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी यहां तैनात स्टाफ को दी गई। अस्पताल के सुरक्षा कर्मी व स्टाफ नर्सें मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने हाथापाई शुरू कर दी। इस हाथापाई में स्टाफ की वर्दी भी फट गई है। काफी देर के बाद वह सामान्य स्थिति में आ गया। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान मनोरोगी से बात की और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वह वार्डों में गए और वहां दाखिल मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा स्टाफ को उचित दिशा निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि हुड़दंग मचाने वाला कोरोना पॉजिटिव मनोरोगी है। उसका इलाज चल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News