पीटीसी डरोह में होगी दीक्षांत परेड समारोह आज, मुख्यमंत्री सुक्खू लेंगे भाग

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 12:31 AM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह के 22वें दस्ता मूलभूत आरक्षी प्रशिक्षण के दीक्षांत परेड समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सुबह 9.30 बजे से यहां कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा। 10 बजे मुख्यातिथि का स्वागत होगा और 10.10 बजे मुख्यातिथि द्वारा परेड ग्राऊंड में आगमन होगा। इसके बाद 10.12 बजे मंचासीन होने के साथ जनरल सैल्यूट और परेड का निरीक्षण होगा। 10.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

10.20 बजे मार्चपास्ट व 10.27 बजे रिव्यू ऑर्डर होगा। 10.30 बजेे पीटीसी प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। 10.40 बजे पुलिस महानिदेशक का स्वागत भाषण एवं संबोधन होगा। 10.50 बजे मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरण और 11.25 बजे मुख्यातिथि का शुभ संदेश होगा। 11.35 बजे निष्क्रमण व 12.15 बजे प्रशिक्षणार्थियों का प्रदर्शन होगा, जिसमें वैपन स्ट्रिपिंग एवं असैंबलिंग, अन-आम्र्ड कॉम्बैट (महिला), कमांडो कॉम्बैट, वैपन पीटी, अन-आर्म्ड कॉम्बैट (पुरुष), मास पीटी होगी। 1.05 बजे जल आपदा प्रबंधन केंद्र, 320 जवान-आधुनिक बैरक व आवासीय परिसर का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। 1.15 बजे पुलिस बैंड प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा और प्रीतिभोज का आयोजन होगा

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News

Recommended News