कांगड़ा में जल्द शुरू होगा काऊ सैंक्चुरी का निर्माण कार्य
punjabkesari.in Tuesday, Nov 16, 2021 - 11:43 AM (IST)

कांगड़ा (किशोर) : पंचायती राज मंत्री एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा में बनने वाली काऊ सैंक्चुरी का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। इसके लिए बजट के साथ भूमि के सभी दस्तावेज पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बनने के बाद कांगड़ा व आसपास के क्षेत्र में बेसहारा पशु नजर नहीं आएंगे। इस काऊ सैंक्चुरी में लगभग 1000 गाय रखने का प्रबंध होगा। इसके अतिरिक्त जिला में आने वाले समय में और भी काऊ सैंक्चुरी का निर्माण किया जाएगा जिससे की लोगों को राहत तो मिलेंगे साथ में दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा।