निरमंड में शराब की 78 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 12:42 AM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): निरमंड में पुलिस ने देसी शराब की 78 पेटियां पकड़ी हैं। शराब की इस खेप को अवैध तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 78 पेटियों में 936 बोतलें पाई गई हैं। वहीं गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान बाल कृष्ण पुत्र इंद्र सिंह निवासी बाजीबील निरमंड के रूप में हुई है।

जुआ खेलते हुए पकड़े 4 जुआरी

वहीं पुलिस ने ब्रौ में जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने गैंबङ्क्षलग एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गई। इस दौरान 3000 रुपए नकद और प्लेइंग कार्ड मिले। एसपी गौरव सिंह ने दोनों में मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News