राष्टीय एकता दिवस के रूप में कांग्रेस मनाएगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि(Vide

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 04:59 PM (IST)

शिमला (तिलक राज) : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 35वीं पूण्य तिथि पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राष्टीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी। स्व.इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 31अक्टूबर को प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी का राज्यस्तरीय कार्यक्रम सोलन जिला के परवाणू में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करेंगे। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरुकिरत सिंह भी विशेष तौर पर शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर परमाणु में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के अलावा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जबकि सभी कांग्रेस ब्लॉकों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, इंटक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एकता दिवस में उपस्थित होने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News