महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्र और सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 01:37 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : देश भर में बढ़ रही महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। इसी को लेकर वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर प्रदेश और केंद्र की सरकारों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अपनी ऐश परस्ती में मस्त हैं, जबकि देश और प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोक लुभावने वायदे करके सत्ता हथियाती रही है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। देशभर में कोरोना वायरस के कहर के बीच लाखों करोड़ का पैकेज देने के दावे करने वाली सरकारें जनता को राहत देने की बजाय उन पर बोझ लादने का काम कर रही है। 

जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह की अगुवाई में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकारों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वहीं कोरोना वायरस की इस विकट परिस्थिति में जनता को राहत देने की बजाय उसे आफत में डालने का आरोप जड़ डाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आलू और प्याज को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में लाई थी लेकिन आज भाजपा के राज में आलू और प्याज के दामों ने जनता का दम निकाल दिया है।

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है जनता ने यह वैश्विक आपदा के दौरान देख लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कभी जनहित के मुद्दों से सरोकार नहीं रहा है। जनता से लोक लुभावने वायदे करके सत्ता में आई भाजपा केवल मात्र कारपोरेट घरानों तक सीमित होकर रह गई है हिमाचल प्रदेश में बिजली के बिल बेतहाशा दिए जा रहे हैं। बिजली उत्पादक प्रदेश हिमाचल में नया कनेक्शन लेने के लिए सिक्योरिटी राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने बढ़ती हुई महंगाई पर जल्द काम न कसी तो कांग्रेस को मजबूरन सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News