चुने हुए विधायक ही तय करेंगे मुख्यमंत्री : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 11:28 PM (IST)

दावा-कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार, सीएम पद को लेकर कोई लड़ाई नहीं
शिमला (राक्टा):
हिमाचल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने चुनावी मतगणना से एक दिन पूर्व बुधवार को शिमला में यह बात कही। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है, ऐसे में कांग्रेस सत्तारूढ़ होने के बाद प्रदेश में वीरभद्र सिंह के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बखूबी जानती है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का एकमात्र उद्देश्य हिमाचल का विकास रहा है। उपचुनाव में भी उनके नाम और काम पर जनता ने वोट दिए और विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है। 

प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बारे चुने हुए विधायकों की राय ली जाएगी और उसे हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा। उसके बाद जो हाईकमान निर्णय लेगा, वह सभी को मान्य होगा। इसके साथ ही एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि यह तो जीत कर आने वाले विधायक ही बता पाएंगे कि वे होलीलॉज के साथ जाना चाहेंगे या किसी अन्य के साथ। उन्होंने कहा कि यदि विधायक चाहेंगे कि होलीलॉज के साथ जाना है तो उस बारे भी हाईकमान को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है और सभी ने एकजुट होकर पार्टी की मजबूती की जीत के लिए काम किया है।

जो जिम्मेदारी मिलेगी, निभाएंगे
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के योगदान को देखते हुए ही सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके तहत सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों की मजबूती के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हाईकमान जो भी जिम्मेदारी आगे भी देगा, उससे वह पीछे नहीं हटेंगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News