विकास नहीं बल्कि विनाश की जननी है कांग्रेस: धूमल

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 10:02 AM (IST)

देहरा (जोशी/राजीव): वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शुमार एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांगे्रस पार्टी विकास नहीं बल्कि विनाश की जननी है क्योंकि जब-जब भी कांगे्रस सत्ता में रही है, देश में विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार ही हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल देहरा विधानसभा क्षेत्र की बौंगता पंचायत में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के नेताओं की नजर भारतवर्ष में हो रहे आम चुनावों के नतीजों पर टिकी हुई है और सभी देश नरेंद्र मोदी को ही दोबारा भारतवर्ष का प्रधानमंत्री बनने को लेकर उत्सुक हैं, जो देश के लोगों के लिए बड़े गौरव की बात है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि देश की जनता खुद कांग्रेस व भाजपा के शासनकाल का आकलन कर भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है और भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास नीति के तहत बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के जनहित योजनाओं पर कार्य कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News