Una News: ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, सुमित शर्मा ने दर्ज की जीत

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2024 - 02:51 PM (IST)

ऊना (विशाल): ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी के समर्थित सुमित शर्मा ने जीत हासिल की। सुमित शर्मा को 28 में से 14 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महिंदर छिब्बर को 13 मत मिले और एक मत रद्द पाया गया। सुमित शर्मा कुटलैहड़ से संबंधित हैं और मौजूदा समय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं, साथ ही युवा कांग्रेस कुटलैहड़ के 10 वर्षों तक अध्यक्ष भी रहे हैं। 

कांग्रेस ने एकजुटता दिखाते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की रणनीति पर कार्य करते हुए एक बार फिर से उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। विवेक शर्मा और सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कुछे लोगों ने बीडीसी सदस्यों को प्रलोभन देने की कोशिश भी की थी, लेकिन सभी सदस्यों ने पूरी ईमानदारी से अपने मतों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सुक्खू सरकार प्रदेश में विकास कार्यों की नई गाथा लिख रही है जबकि भाजपा नेता सत्ता जाने के बाद बौखलाहट में चल रहे हैं। इसलिए छोटे चुनावों में दबाव बनाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को याद रखना चाहिए कि दबाव की राजनीति के दिन अब समाप्त हो गए हैं। सुक्खू सरकार में आम आदमी की आवाज सुनी जा रही है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पूरी कांग्रेस पार्टी को दिया है। इस मौके पर बीडीसी सदस्य शोभित गौतम, सीमा शर्मा, राजेश कुमार, विकास सैनी, जसपाल सिंह, जसविंदर सिंह, जगतराम, सीमा, शकुंतला देवी, कंचन देवी, पूनम सैनी, चरणजीत कौर, सुनीता देवी और परविंदर कौर ने भाग लिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News