Himachal: भाजपा में चल रही 5 गुटों की लड़ाई, हर गुट को हाईकमान ने दिया प्रदर्शन करने का जिम्मा : सुक्खू

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2024 - 07:14 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश में भाजपा के 5 गुटों की लड़ाई चल रही है तथा हर गुट एक-एक जगह प्रदर्शन कर रहा है। पार्टी हाईकमान ने हर गुट को प्रदर्शन का नेतृत्व करने का दायित्व दिया है। इसमें जयराम ठाकुर, डाॅ. राजीव बिंदल, अनुराग ठाकुर व कांग्रेस से भाजपा में गए लोग अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि विधानसभा चुनावों से 6 माह पूर्व जयराम सरकार ने राज्य का खजाना लुटाया, उससे प्रदेश को क्या लाभ हुआ।

यह बात मुख्यमंत्री ने टुटू में विनियमित मंडी के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए तथा उसके उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार कहती थी, लेकिन उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य हर क्षेत्र के स्तर में गिरावट हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले तीन वर्षों में शिक्षा व स्वास्थ्य का मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार करेगी। सुक्खू ने कहा कि उनका पूरा मंत्रिमंडल एकजुटता के साथ इस दिशा में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम जनता की संपदा को न लुटने देंगे और न लूटेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि हम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों व उनके परिजनों को धोखा दे रहे हैं। पांचवीं के बच्चे दूसरी की किताब नहीं पढ़ सकते हैं। ऐसे में हम गुणवत्ता शिक्षा की ओर ध्यान दे रहे हैं। स्कूलों के लिए कलस्टर योजना ला रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News