समझौते के अनुसार दिल्ली को पानी देंगे, चुकाना होगा मोल : सुक्खू

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 09:48 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि दिल्ली को हिमाचल प्रदेश समझौते के अनुसार पानी देगा। उन्होंने कहा कि पानी हिमाचल की संपदा है तथा उसके लिए क्यूसिक लीटर के हिसाब से पैसा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना वर्तमान सरकार का उद्देश्य है तथा हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा हो या दिल्ली सभी देशवासी एक हैं लेकिन जो प्रदेश का हक है उससे समझौता नहीं किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश की आर्थिकी को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News