सीएम-डिप्टी सीएम बन गए हैं, भाजपा लगा ले विधायकों को तोड़ने में जोर : सुक्खू

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 07:32 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): प्रदेश में नवगठित कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने शपथ लेकर कार्य आरंभ कर दिया है। भाजपा सोच रही है कि विधायकों को तोड़कर फिर से सरकार बनाएगी। भाजपा इसके लिए जोर लगा ले और सभी विधायक भी अध्ययन कर रहे हैं, पर भाजपा इसमें सफल नहीं हो पाएगी। कांग्रेस के विधायक पार्टी विचारधारा से जुड़े हैं, उन्हें तोड़ने नामुमकिन है। मंगलवार को धर्मशाला के समीपवर्ती सिद्धबाड़ी स्थित जोरावर स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस की जन आभार रैली के दौरान बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये बात कही। 

सुक्खू ने कि सरकार अपने विधायकों के इनपुट पर काम कर रही है और यही कारण है कि 21 दिनों में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर जनता सहित युवाओं को राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाली, नारी शक्ति को 1500 रुपए तथा युवाओं को 1 लाख रोजगार देने की घोषणा की जाएगी। इसके लिए फंड सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। युवाओं को कुछ नौकरियां सरकारी तो कुछ निजी क्षेत्र में प्रदान की जाएंगी। 

सीएम ने कहा कि पहले जो अधिकारी कहते थे कि ओपीएस नहीं दी जा सकती, अब वही कह रहे हैं कि ओपीएस दे सकते हैं। यह सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 6 महीनों में ही इतने संस्थान खोल दिए, जितने पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों ने नहीं खोले थे। इसमें न तो कर्मचारियों की भर्ती की गई और न ही अन्य व्यवस्था की गई थी। जो संस्थान पूर्व मुख्यमंत्रियों ने मजबूत किए थे वहां से कर्मचारी उठाकर नए संस्थानों में भेजे गए। उन्होंने कहा कि अब संस्थान खोलने से पहले कर्मचारियों की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं से धोखा नहीं होने देंगे और भविष्य में होने वाली भर्तियों में पूरी पारदॢशता अपनाई जाएगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News