भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे सख्त कानून : सुक्खू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 06:20 PM (IST)

फतेहपुर (ब्यूरो): प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है तथा इसे पूरी तरह से रोकने के लिए और सख्त कानून बनाए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने जीवन में कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया और हमेशा आम लोगों की आवाज को उठाया है। मैं एक आम परिवार से आता हूं और आम परिवार के लोगों के दुख, किसानों की पीड़ा और कर्मचारियों की समस्याओं को भी जानता हूं। मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे जीवन के सामने जो चुनौतियों थी उनमें सबसे पहली चुनौती प्रदेश की आर्थिक बदहाली थी लेकिन मैंने आर्थिक चुनौतियों का डटकर सामना किया क्योंकि कर्ज के सहारे व्यवस्था नहीं चल सकती। 

सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण आज प्रत्येक हिमाचली पर एक लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज है। उन्होंने कहा कि मैंने आर्थिक चुनौती का सामना लड़ाई की तरह न लड़कर युद्ध की तरह किया और बेहतर वित्तीय प्रबन्धन से आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ रहे हैं। एक साल के भीतर प्रदेश की 20 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में सफल हुए हैं। सीएम ने कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने लूट के रास्ते को बंद किया और सरकार के ईमानदार प्रयासों से प्रदेश को 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। इस राजस्व से महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की गई है। बजट में भी आम लोगों के लिए अनेक योजनाओं का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी पैंशन योजना को रद्द किया लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने पहली कैबिनेट में पुरानी पैंशन योजना को बहाल किया ताकि सेवानिवृत्ति के उपरांत सरकारी कर्मचारी व अधिकारी सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News