सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओकओवर से निपटाया कामकाज, शीतकालीन सत्र के बारे में की चर्चा
punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 10:10 PM (IST)

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ओकओवर से ही सरकारी कामकाज निपटाया। आगामी 18 नवम्बर को कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित है। ऐसे में सीएम ने कैबिनेट के संदर्भ में भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। बीते सोमवार देर सायं भी सीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की थी। सीएम बीते दिनों ही दिल्ली एम्स से स्वास्थ्य लाभ लेकर वापस शिमला लौटे हैं। डाॅक्टरों ने उन्हें अभी कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में वह सचिवालय भी नहीं गए। वहीं मंगलवार को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ ही अन्य मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों ने भी ओकओवर पहुंच मुख्यमंत्री को कुशलक्षेम जाना। विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से कई परियोजनाओं तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों सहित तपोवन धर्मशाला में होने वाले शीतकालीन सत्र के बारे में भी चर्चा की।
राज्यपाल से मिले विधानसभा अध्यक्ष
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ओकओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here