तिनका-तिनका जोड़कर एक-एक प्रभावित के घर को दोबारा बसाएंगे : सुखविंदर सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2023 - 07:32 PM (IST)

आपदा में केंद्र से हिमाचल को विशेष पैकेज न मिलने के लिए भाजपा को ठहराया दोषी 
नादौन (जैन):
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि आपदा में 13 हजार से ज्यादा घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं और राज्य सरकार तिनका-तिनका जोड़कर एक-एक प्रभावित के घर को दोबारा बसाएगी। नादौन में पंजाब केसरी से विशेष बातचीत में उन्होंने भाजपा पर दोहरा हमला बोला। एक तरफ उन्होंने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में हो रही धांधली को लेकर भाजपा को घेरा तो दूसरी तरफ आपदा में केंद्र सरकार से कोई आर्थिक मदद न मिलने के लिए भी भाजपा को कसूरवार ठहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक तंगहाली के दौर में धकेलने के लिए भी भाजपा दोषी है और केंद्र सरकार से आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक मदद न मिलने के लिए भी भाजपा नेता जिम्मेदार हैं। किसी भी भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने हिमाचल के हितों को नहीं उठाया। भाजपा के नेता आपदा के समय सिर्फ राजनीति करने में लगे हुए हैं। 

ओपीएस बहाल करने पर केंद्र ने लगाई कई पाबंदियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए और अपनी गारंटी को पूरा करते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने पुरानी पैंशन स्कीम को बहाल किया है, जिसके कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। उन्होंने कहा कि आपदा का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से बार-बार हिमाचल प्रदेश में तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग कर रही है लेकिन राज्य के भाजपा नेता केवल मात्र राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। 

राजनीति को काफी वक्त अभी मदद की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति करने के लिए भाजपा नेताओं को काफी वक्त मिल जाएगा, लेकिन अभी हिमाचल प्रदेश को मदद की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार से कोई आर्थिक मदद मिले न मिले परंतु वर्तमान राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से हर प्रभावित को मदद देगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News