भाजपा सरकार को भरना पड़ा राहुल गांधी की रैली के खर्चे का बिल : जयराम ठाकुर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 12:00 AM (IST)

पालमपुर (भृगु): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा राहुल गांधी की रैली के खर्चे का बिल वर्तमान भाजपा सरकार को भरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने से 4 दिन पहले मंडी में कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैली करवाई तथा बसों से लोगों को लाया गया। यद्यपि बसें खाली आईं परंतु उनका 75 लाख रुपए का बिल वर्तमान सरकार को देना पड़ा। मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रगतिशील हिमाचल रैलियों का खर्चा सरकार बनने पर भाजपा से वसूलने के संबंध में दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबकि हम वैसा नहीं कर रहे हैं तथा कब आचार संहिता लगेगी, यह चुनाव आयोग पर निर्भर है, ऐसे में हिमाचल के निर्माण में जनता के योगदान के लिए आभार व्यक्त करने के लिए वह स्वयं प्रत्येक स्थान पर जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अपने जन्मदिन पर जीत का उपहार मांगने वाले शांता कुमार ने एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। शांता कुमार द्वारा व्यक्त की गई भावना के अनुरूप प्रदेश में सरकार बनेगी।

कांग्रेस ने की थी जाते-जाते 60 डिग्री काॅलेज खोलने की घोषणा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जाते-जाते 60 डिग्री काॅलेज खोले जाने की घोषणा करने वाली कांग्रेस वर्तमान सरकार पर चुनाव से पहले घोषणाएं करने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के अंतिम चरण में रैलियों में लोग नहीं आते हैं तथा पीठ फेर लेते हैं परंतु इस बारे पूरे जोश तथा जुनून के साथ लोग आ रहे हैं तथा इसी से परेशान होकर कांग्रेस नेता इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस का यह आरोप कि अधिक घोषणाएं की जा रही हैं, वह निराधार है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News