गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री से मिले सीएम जयराम, हिमाचल आने का दिया न्यौता

Friday, Apr 29, 2022 - 05:26 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तथा असम की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है तथा दोनों राज्यों की विकास संबंधी आवश्यकताएं भी एक समान हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के मध्य राज्य के पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay