त्रिदेव के सहयोग से प्रदेश में लगातार दूसरी बार खिलेगा कमल का फूल : जयराम

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 10:36 PM (IST)

धर्मशाला (सचिन): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि त्रिदेव के सहयोग से प्रदेश में फिर से लगातार दूसरी बार कमल का फूल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि जब-जब त्रिदेव इकट्ठे होते हैं तो भाजपा को जीत ही मिलती है। इस बार के विधानसभा चुनावों में भी त्रिदेव केसहयोग से भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज सरकार का 4 वर्ष 5 माह का कार्यकाल पूरा हुआ है और अब अगला समय बड़ा महत्वपूर्ण है। इस समय में अब पार्टी के हर कार्यकर्ता को मैदान में उतर कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का जश्न भी हिमाचल में होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में भी बेहतर प्रयास किया और हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाईं। प्रदेश सरकार के साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास किया, लेकिन अब आगे बढ़कर और ज्यादा करने और सोचने की जरूरत है। अब हमारा रुख संगठन को मजबूत करने पर होना चाहिए। 

कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा
विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। हमने उज्ज्वला योजना के तहत हर घर को गैस चूल्हा दिया। आज हमने स्वास्थ्य लाभ के लिए हैल्थ केयर योजना शुरू की हे। अब इन बातों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मान रहे हैं कि भाजपा ने काम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल छोटा प्रदेश होने के बावजूद बड़े से बड़े काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बूथ अध्यक्ष महत्वपूर्ण हैं। बूथ जीता हो चुनाव जीता। इसलिए हर बूथ का महत्वपूर्ण योगदान है। अगर आपने काम अच्छा किया तो जीत को कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार तक सीमित हो गई है। प्रशांत किशोर ने कहा भी है कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात भूल जाओ। इसके यहां डम्मी नेता बनाए गए हैं। पंजाब में जिस चन्नी का नाम ले रहे थे, वह दोनों जगह से हार गए। उत्तराखंड व यूपी के बाद हिमाचल में भी एक-एक बार सरकार का रिवाज बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले कमियां रही हैं तो विपक्ष में रहे हैं। 1985 के बाद कभी भी प्रदेश में सरकार रिपीट नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा और भाजपा दोबारा सत्तासीन होगी।

स्मृति ने राहुल को हराया भी, भगाया भी : अविनाश राय खन्ना
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को उनके गढ़ में हराया भी और भगाया भी। उन्होंने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन करके 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकत्र्ताओं को तैयार कर दिया है। कांग्रेस के नेता सही कह रहे हैं कि भाजपा ने वह काम नहीं किए जो कांग्रेस ने किए हैं, क्योंकि कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार किया है और भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी इकट्ठे होकर चुनाव लड़ेंगे। एकजुट होकर लोगों के बीच जाएंगे और सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि एकजुटता के साथ चलकर कोई भी ताकत पार्टी को हरा नहीं सकती। डबल इंजन की सरकार प्रदेश और देश में बेहतरीन ढंग से कम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न तो नीति है और न नेतृत्व है। इसी वजह से आज कोई इस पार्टी का नाम नहीं ले रहा है। 

मिशन रिपीट में त्रिदेव का काफी महत्व :सुरेश कश्यप
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सम्मेलन के दौरान कहा कि प्रदेश में मिशन रिपीट-2022 के लिए त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मिशन रिपीट के लिए त्रिदेव की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट करना एक चुनौती है तथा इसके लिए सभी त्रिदेवों को कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार का 8 वर्ष का कार्यकाल होने जा रहा है और इस दौैरान कई काम केंद्र सरकार ने किए हैं। इन 8 वर्षों में केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां रही हैं। कोविड काल के दौरान केंद्र और प्रदेश की सरक ार ने बेहतर कार्य किया है, साथ ही संगठन ने भी अथक प्रयास किए हैं और प्रदेश सरकार के विकास के काम भी बढ़ाए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News