50 वर्षों से सत्ता में रही कांग्रेस बताए अपने कार्यकाल में क्या किया : जयराम

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 10:42 PM (IST)

फतेहपुर (जिनेश/अजय): जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि 50 वर्षों से सत्ता में रही कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या किया है यह कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के लोग पहले अपने आप को देखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा काम किया और यह इसी बात का परिणाम है कि लोग भाजपा के साथ हैं। 2022 में भी एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कुछ विकास भले ही रुका लेकिन अब विकास को गति प्रदान की गई है।

कोविड का बेहतरीन प्रबंधन करने वाले राज्यों में अग्रणी है हिमाचल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर कांग्रेस सवाल उठाती रही है पर अपने इतने वर्षों के कार्यकाल में वह कुछ भी नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कोविड का बेहतरीन प्रबन्धन करने वाले राज्यों में अग्रणी है। राज्य सरकार द्वारा इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना न केवल प्रधानमंत्री बल्कि अन्य प्रदेशों ने भी की है।

कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश में उपलब्ध थे 50 वैंटीलेटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से प्रदेश व देश में कांग्रेस की सरकार रही और किसी महामारी के दौरान मरीजों के लिए प्रदेश में केवल 50 वैंटीलेटर उपलब्ध थे। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे को उठाया, जिसके कारण पीएम केयर्स के अन्तर्गत प्रदेश को तुरंत 500 वैंटीलेटर प्रदान किए गए। आज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 700 वैंटीलेटर्स की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरूआत में प्रदेश में केवल एक ऑक्सीजन संयंत्र था जबकि आज 10 कार्यशील ऑक्सीजन संयंत्र हैं और 28 और शीघ्र स्थापित कर दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News