दिल्ली में उपराष्ट्रपति से मिले CM जयराम, कांगड़ा निवासी के घर दीपक जलाकर शहीदों को किया याद

Tuesday, Feb 26, 2019 - 09:56 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उपराष्ट्रपति से मुलाकात के अलावा मुख्यमंत्री ने कमल दीप ज्योति संकल्प कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली में हिमाचल के कांगड़ा निवासी दीपक राज नारंग के घर दीपक जलाकर शहीदों को याद किया गया। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद भी इस अवसर पर मौजूद थीं। मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली से पालमपुर पहुंचेंगे। पालमपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सुलह और भवारना में कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Vijay