अरुणाचल में हिमाचल के 2 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 07:03 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सैक्टर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से प्रदेश के 2 जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। इस घटना में बिलासपुर जिला के घुमारवीं क्षेत्र के जवान अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा जिला के बैजनाथ क्षेत्र के राकेश सिंह सहित भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हुए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समस्त प्रदेशवासी वीरभूमि के शहीद अंकेश और राकेश के परिवारजनों के साथ हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News