Himachal Day: धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, CM ने पांगी की महिलाओं को 1500 की तीन किश्तें एक साथ देने की घोषणा की

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 12:42 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश ने आज अपना 78वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस बार यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पहली बार चंबा जिले के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र पांगी में आयोजित किया गया। राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2200 से अधिक महिलाओं को 1500-1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि तीन किश्तों में एक साथ दी जाएगी, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने युवाओं के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष 25,000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए विभिन्न विभागों और योजनाओं में भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पांगी को हिमाचल प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती वाला सब डिवीजन बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसान रासायनिक खेती से हटकर जैविक खेती की ओर अग्रसर हो सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News