Shimla: रामपुर के बधाल में फटा बादल, सेब के बगीचों को पहुंचा नुक्सान

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2024 - 10:37 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): शिमला जिला के उपमंडल रामपुर में बीती रात शनिवार को बधाल पंचायत के शिकारी नाले के जंगल में बादल फटने की घटना हुई है। हालांकि इस दौरान काेई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन बागवानों के कई बीघा सेब के बगीचे इसकी चपेट में आ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर नुक्सान का आकलन कर रही है।

बादल फटने की घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। शिकारी नाले के पास हुई इस घटना से मलबे ने अपना रास्ता बदल लिया, जिस कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक मकान इसकी चपेट में आने से बच गया, क्योंकि मलबा मकान से कुछ मीटर की दूरी से होकर गुजरा। रात में जैसे ही मकान में रह रहे लोगों ने मलबे के आने की आवाज सुनी तो वे घर से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। 

इस घटना से शिकारी नाले के आसपास के लोग दहशत में हैं। सेब के बगीचों के अलावा कोई भी नुक्सान नहीं हुआ है। उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन से कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सावधानी के तौर 5 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News