हिमाचल में आफत बनी बारिश, मणिकर्ण में बादल फटने से बहे तीन घर, ब्रह्मगंगा उफान पर (Video)

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 02:20 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): हिमाचल के ज्यादातर जिलों में गुरुवार से सक्रिय हुए मॉनसून से बारिश आफत बनकर टूटी है। भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। ऐसा ही कुछ कुल्लू में मणिकर्ण घाटी में हुआ। जहां बादल फटने से ब्रह्मगंगा नदी में बाढ़ आ गई। जिससे नदी किनारे तीन घर बह गए। साथ ही बाढ़ से दो पुल भी बह गए।
PunjabKesari

इस घटना से लोग सकते में हैं। लोग इलाका खाली करके सुरक्षित जगह की ओर निकल गए। लोगों ने बताया कि मंदिर का कुछ हिस्सा कुछ वर्ष पूर्व आई बाढ़ में बह गया था। 
PunjabKesari

कुल्लू के एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र में भेजी गई है। उधर, नग्गर के समीप छाकी नाला में भी बाढ़ आने से वाम तट मार्ग बंद हो गया। मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अन्य नदी नाले भी उफान पर हैं।
PunjabKesari

दूसरी ओर कई लोगों के घरों पर खतरा मंडराया हुआ है। वहीं प्रमुख नदियों सतलुज, ब्यास और यमुना का जलस्तर उफान पर है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ब्रह्मगंगा में दो बार बाढ़ आई थी और उस बाढ़ में करोड़ों की जमीन बह गई थी और एक पावर प्रोजेक्ट भी दब गया था।    
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News