भाजपा को फिर झटका, अब मंत्री बिक्रम ठाकुर के करीबी ने थामा कांग्रेस का दामन

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 12:11 AM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में भाजपा को फिर से झटका लगा है। भाजपा सदस्य, आरटीए (रोड ट्रांसपोर्ट एथॉरिटी) सदस्य एवं उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के करीबी रहे जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के मुकेश कुमार ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस की विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन व प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुकेश कुमार को कांग्रेस पार्टी का पटका पहना कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया भी उपस्थित थे।

मुकेश कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आमजन परेशान है। बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश व प्रदेश में जनहित के कार्यों को करती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामेंगे। इससे पहले कुल्लू से पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा, पूर्व पार्षद मनोज कुठियाला, ठियोग से पूर्व विधायक राकेश वर्मा की पत्नी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदु वर्मा में हाल ही में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News