Kangra: पालमपुर में गांधी जयंती पर चलाया सफाई अभियान, 250 लोगों ने इकट्ठा किया 475 किलो कचरा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 04:17 PM (IST)

पालमपुर (गौरव): महात्मा गांधी की जयंती और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर निगम और हिलदारी टीम के संयुक्त प्रयास से न्यूगल चौक से सौरभ वन विहार तक सफाई अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें 250 लोगों ने मिलकर 475 किलो कचरा इकट्ठा किया। गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अभियान में मुख्यातिथि के रूप में मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल उपस्थित रहे और उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा, महापौर गोपाल नाग, शहर के पार्षदगण, नगर निगम का स्टाफ, राजकीय आईटीआई के 70 छात्र एवं प्रशिक्षक, सफाई काॅन्ट्रैक्टर, सुपरवाइजर, 100 सफाई कर्मचारी और हिलदारी टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान स्वच्छता के प्रति पालमपुर के नागरिकों को जागरूक करने और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान आशीष बुटेल ने नागरिकों से नियमित रूप से अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की।

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता 
सीपीएस आशीष बुटेल ने सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी स्कूल पालमपुर और ग्राम पंचायत बदेहड़ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महात्मा गांधी का आजादी की लड़ाई में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सत्य और अहिंसा सबसे बड़े हथियार थे। गांधीवाद के नाम से आज दुनिया भर में उनकी विचारधारा लोकप्रिय है और करोड़ों लोग इसका अनुसरण करते हैं। महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसक विरोध का नेतृत्व करके भारत को स्वतंत्रता हासिल करने में मदद की। आज का दिन महात्मा गांधी की शिक्षाओं का सम्मान करने, उन्हें अपने जीवन में लागू करने, राष्ट्र की रक्षा करने और उसे बनाए रखने का दिन है।

बदेहड़ में ओपन जिम के लिए 2 लाख की घोषणा
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सीपीएस ने बदेहड़ महिला मंडल को 10 हजार, ओपन जिम के लिए 2 लाख, विद्यालय की चारदीवारी के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर तहसीलदार साजन बग्गा, नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग, शहर के पार्षद, नगर निगम का स्टाफ, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र सूद, पंचायत प्रधान बलवंत चौधरी, उपप्रधान अनवर शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गण्यमान्य लोगों उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News