भूस्खलन के कारण नैना देवी जाने वाला सर्कुलर रोड बंद, श्रद्धालुओं को आई परेशानी

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 01:11 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में भूस्खलन के कारण रोड बंद हो गया है। मंदिर न्यास तक पहुंचने वाला सर्कुलर रोड भूस्खलन के कारण बंद हो गया है।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि शुक्रवार हुई भारी बारिश और तूफान से इस मुख्य मार्ग पर ल्हासा गिरने के कारण भूस्खलन हो गया जिससे रास्ता बंद हुआ। हालांकि अभी इस मार्ग को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के लिए घूम के आना पड़ रहा है और यह संपर्क मार्ग  पर्यटन विभाग के द्वारा बनाया गया था, जोकि मंदिर न्यास के अधीन है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News