चिंतपूर्णी मंदिर में 10 करोड़ की बजाय 250 करोड़ से बनेगा कॉरिडोर, टैंडर प्रोसैस शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 11:40 PM (IST)

चिंतपूर्णी (हिमांशु): उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में अब 10 करोड़ की बजाय 250 करोड़ में भव्य कॉरिडोर का निर्माण होने जा रहा है जिसके लिए मंदिर न्यास चिंतपूर्णी द्वारा टैंडर प्रोसैस भी शुरू कर दिया है। मामले की पुष्टि एडीसी ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने की है। बताते चलें कि मंदिर न्यास द्वारा पहले मंदिर के विस्तारीकरण व सौंदर्यकरण के लिए 100 करोड़ की प्रपोजल बनाई गई थी लेकिन जैसे ही पूर्व में रहे डीसी ऊना राघव शर्मा का तबादला हुआ, उसी दौरान नए डीसी जतिन लाल ने इस प्रोजैक्ट पर नए सिरे से कार्य किया तो इस प्रोजैक्ट की कीमत में भी करोड़ों रुपए का इजाफा हुआ है, वहीं इस प्रोजैक्ट के कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि हुई है। अब प्रशासन जिला स्वागतम मुख्य द्वारों से ही मंदिर के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू करेगा।

पंजाब से सटी सीमाओं के मुख्य द्वारों से लेकर चिंतपूर्णी तक भक्तिमय माहौल श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाए इसके लिए मंदिर न्यास ने नक्शे आदी बनाने के लिए बेहतरीन आर्किटैक्ट की खोज में जुट गया है जो सीमाओं के मुख्य द्वारों सहित चिंतपूर्णी मंदिर मुख्य कॉरिडोर के नक्शे बनाएगा। इस दौरान मंदिर प्रशासन बेहतर चीजों को धरातल पर उतारेगा। एडीसी ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रोजैक्ट के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया गया है। 250 करोड़ तक का बजट इस प्रोजैक्ट पर खर्च होगा। जरूरत पड़ने पर सरकार को भी प्रोजैक्ट की फंडिंग के लिए लिखा जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News