थलसेना प्रमुख ने अक्षम सैनिकों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 02:00 PM (IST)

धर्मशाला : सेना की पश्चिमी कमान द्वारा मॉमून मिलिट्री स्टेशन में अक्षम सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। थलसेना प्रमुख जनरल विपिन रावत की अध्यक्षता में इस समारोह में लैफ्टिनेंट जनरल सुरिंद्र सिंह, पश्चिमी कमान प्रमुख, लैफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह, उत्तरी कमान प्रमुख तथा 4 कोर कमांडर उपस्थित रहे। उत्तर भारत के लगभग 500 से अधिक सेवानिवृत्त तथा सेवारत अक्षम सैनिक इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। वर्ष 2018 को भारतीय सेना ने अक्षम सैनिकों का वर्ष कर्तव्य की राह में घोषित किया है तथा मामून मिलिट्री स्टेशन को इस भव्य समारोह के लिए गन्तव्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर थलसेना अध्यक्ष ने भारतीय सेना का कर्तव्य की राह में अक्षम हुए सैनिकों के पुनर्वास की प्रतिबद्धता को दोहराया। तत्पश्चात थलसेना अध्यक्ष ने गतिशीलता उपकरण, उपहार तथा स्मृति चिन्हों द्वारा अक्षम सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान लड़ाकू विमानों के हवाई करतब, पैराट्रूपर्स की जांबाजी, युद्ध कलाबाजी, मार्शल बैंड, सारागढ़ी युद्ध पर प्रकाश, संगीत कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा बड़ाखाना जैसे पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News