Landslide के कारण चंडीगढ़-मनाली NH पर करीब 2 घंटे थमी वाहनों की रफ्तार (Video)

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 04:09 PM (IST)

मंडी(नीरज) : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। जिसके चलते यह मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है। करीब दो घंटे बाद वाहनों के लिए मार्ग बहाल किया जा सका। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पर्यटक वाहन भी जाम में फंसे रहे। प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंचे व मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। बता दें कि पहाड़ी दरकने से नेशनल हाईवे पर पत्थर व मिट्टी आ गई है। जिस कारण यह मार्ग बंद हो गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News