चंडीगढ़-मनाली NH पर 18 घंटे बाद दौड़े वाहन, 4 मील के पास भूस्खलन से हुआ था बंद

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 06:05 PM (IST)

पंडोह (ब्यूरो): शुक्रवार देर रात 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हुआ नैशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली 18 घंटे बाद वाहनों के लिए बहाल हो गया है। प्रशासन ने फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद लगभग शाम 3.30 बजे नैशनल हाईवे को सुचारू रूप से खोल दिया। वहीं मार्ग बहाल होने के बाद वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि नैशनल हाईवे शुक्रवार रात 10 बजे के करीब बंद हुआ था। अचानक पहाड़ी से एकाएक भारी मात्रा में मलबा गिरने मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इस दौरान कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ लेकिन सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने नैशनल हाईवे के बहाल होने तक वैकल्पिक मार्ग पंडोह-गोहर व मंडी-कटोला-बजौरा से वाहनों को भेजा। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री में बताया कि चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुलिस की निगरानी में वाहनों को गुजारा जा रहा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News