6 मील के पास 15 घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच
punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 09:58 PM (IST)

पंडोह (विशाल): लगभग 15 घंटे के बाद चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे 6 मील के पास यातायात के लिए बहाल हो गया। गत शाम करीब 5 बजे 6 मील के पास लैंडस्लाइड के कारण हाईवे बंद हो गया था। हालांकि एक दिन पहले भी यह हाईवे 22 घंटे बंद रहा था। एमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश के कारण मलबा हटाने का कार्य नहीं किया हो सका था। शनिवार सुबह 6 बजे से मशीनों के साथ मलबा हटाना शुरू किया गया और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए खोला गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे से लेकर लगभग 5 बजे तक भी रास्ता आवाजाही के लिए बंद रहा क्योंकि बारिश के कारण यहां दोबारा मलबा और पत्थर गिरे थे, जिसके चलते दोनों तरफ ट्रैफिक को रोक दिया गया था। बारिश रुकने के बाद समय रहते नैशनल हाईवे खोल दिया गया। बार-बार बारिश के कारण यहां मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। यह रास्ता अब खतरे से खाली नहीं है। कहीं से भी बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने लगती हैं जो कि आए दिन परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here