चंबा के बेटे ने हिमाचल का बढ़ाया मान, सेना में बना लेफ्टिनेंट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 12:03 PM (IST)

चंबा: चंबा जिला के एक होनहार बेटे ने अपनी काबिलियत से हिमाचल का नाम रोशन किया है। जिला की रक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले तुषार राणा सेना में लेफ्टिनेंट पर तैनात हुए हैं। तमिलनाडु के चेन्नई में हुई पास आउट परेड में उनको तगमे लगाकर सम्मानित किया गया। चेन्नई ऑफीसर आकादमी से 11 महीने की ट्रेनिंग हासिल कर उनको लेफ्टिनेंट पद मिला है। 


डीएवी चंडीगढ़ से की ग्रेजुएशन
तुषार मूलत: दौलतपुर के बबेहड़ निवासी हैं। उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल रक्कड़ कॉलोनी से की है। इसके बाद ग्रेजुएशन डीएवी चंडीगढ़ से की। उनके पिता जगजीरत सिंह सिंह सिरमौर स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि उनकी माता मीनाक्षी राणा माउंट कार्मल स्कूल में पढ़ाती हैं। उनके दादा रत्न सिंह राणा भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News